बहराइच: बदमाशाें से मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल, अपराधी गिरफ्तार

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 May, 2020 01:16 PM

bahraich 3 policemen injured in encounter with miscreants

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में गंडारा बाजार के पास मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

बहराइच: बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में गंडारा बाजार के पास मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शनिवार को बताया कि बदमाश राजू एवं दुल्ला उर्फ अब्दुल्ला के खिलाफ गोहत्या और मारपीट सहित 14 मामले दर्ज हैं।

मिश्र ने बताया कि कैसरगंज थाने के कोतवाल संजय सिंह एवं गंडारा चौकी प्रभारी प्रकाश त्रिपाठी एवं कांस्टेबल मनीष यादव खालेपुरवा में शुक्रवार रात लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ड्यूटी पर थे।

उन्होंने बताया कि इस बीच बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहे बदमाशों को रोका गया, तो उन्होंने देशी तमंचों से पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस बल ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। मिश्र ने बताया कि करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में संजय सिंह, प्रकाश त्रिपाठी और मनीष यादव भी घायल हो गए। राजू एवं दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल पुलिसकर्मियों एवं आरोपियों को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!