बदायूं: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से SI तेजपाल त्यागी की मौत

Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Jul, 2022 10:18 PM

badaun si tejpal tyagi dies of heart attack a day before retirement

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में शनिवार को उसहैत थाने में तैनात उप निरीक्षक तेजपाल त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। वह रविवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में शनिवार को उसहैत थाने में तैनात उप निरीक्षक तेजपाल त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। वह रविवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।       

पुलिस के अनुसार वह किसी काम से दियोरिया गांव गए थे। गांव से लौटते समय रूपापुर गांव के पास अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

मुरादाबाद के रहने वाले त्यागी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सूचना मिलने पर बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली। उन्होंने उप निरीक्षक की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!