Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Apr, 2025 07:14 PM

यूपी में अब नई कार और बाइक खरीदना महंगा हो गया है। 40 हजार रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों पर 1% टैक्स बढ़ गया है। योगी कैबिनेट ने वन टाइम टैक्स की नई दरों को मंजूरी दी है। अब टैक्स स्लैब 7-10% से बढ़कर 8-11% होगा। 40 हजार से कम कीमत वाले दोपहिया...
लखनऊ : यूपी में अब नई कार और बाइक खरीदना महंगा हो गया है। 40 हजार रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों पर 1% टैक्स बढ़ गया है। योगी कैबिनेट ने वन टाइम टैक्स की नई दरों को मंजूरी दी है। अब टैक्स स्लैब 7-10% से बढ़कर 8-11% होगा। 40 हजार से कम कीमत वाले दोपहिया वाहन पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर पहले की तरह सब्सिडी जारी रहेगी। सरकार को नए स्लैब से अनुमानित 412 करोड़ की आय मिलेगी।