Edited By Ramkesh,Updated: 11 Apr, 2025 02:00 PM

Ayodhya News भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे सुनकर श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। दरअसल, वाराणसी की निवासी अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ आए थे। रात में राम मंदिर के सामने...
Ayodhya News: भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे सुनकर श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। दरअसल, वाराणसी की निवासी अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ आए थे। रात में राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस में लोग रुके थे। सुबह जब महिला स्नान कर रही थी तो गेस्ट हाउस का कर्मचारी महिला का अश्लील वीडियो बना रहा था। महिला की नजर युवक पर पड़ी तो वह जोर जोर से चीखने लगी। इस महिला के साथ आए अन्य लोग मौके पर पहुंचे वीडियो बना रहे आरोपी को दबोच लिया। घटना की जानकारी मौके पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी के मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को उसके मोबाइल 10 लड़कियों की अश्लील वीडियो मिले हैं। जानकारी होने पर गेस्ट हाउस संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। गेस्ट हाउस में रुकी महिलाओं ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस ने गेस्ट हाउस को किया सील
वाराणसी की महिला श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है जिस गेस्ट हाउस में ये कार्य होता था, उसका नाम राजा गेस्ट हाउस है। यह गेस्ट हाउस राम जन्मभूमि के वीआईपी दर्शन मार्ग गेट नंबर तीन के सामने स्थित है। बताया गया कि आरोपी युवक शुक्रवार को सुबह छह बजे नहाते वक्त बाथरूम में महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहा था। आरोपी सौरभ कुमार बहराइच जनपद का रहने वाला है। फिलहाल उसे थाना राम जन्म भूमि पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। होटल संचालक और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।