सपा के पूर्व विधायक डॉ पूर्णमासी का निधन: पार्टी ने जताया दुख,  शोक संतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Apr, 2025 07:56 PM

former sp mla dr purnamasi passes away wave of grief among workers

कुशीनगर के रामकोला विधानसभा से रहे विधायक डॉ पूर्णमासी का निधन हो गया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व विधायक कई दिनों ने अस्वस्थ चल रहे हैं

कुशीनगर (अनुराग तिवारी): कुशीनगर के रामकोला विधानसभा से विधायक रहे डॉ पूर्णमासी का निधन हो गया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व विधायक कई दिनों ने अस्वस्थ चल रहे हैं आज दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। आप को बता दें कि नौरंगिया विधानसभा 2 बार और रामकोला से एक बार वह विधायक रहे। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था। पूर्णमासी देहाती का समाजवादी में कद्दावर नेता के तौर पर गिनती होती थी।


फिलहाल उनकी मौत पर समाजवादी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।  पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!