UP: राज्य कर्मचारियों को तोहफा, सीएम योगी ने 2 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Apr, 2025 08:31 PM

up gift to state employees cm yogi increased dearness allowance by 2 percent

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य सरकार ने भी महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ा दिया है। पहले यह 53% था, अब यह बढ़कर 55% हो गया है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी।...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य सरकार ने भी महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ा दिया है। पहले यह 53% था, अब यह बढ़कर 55% हो गया है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी। हालांकि, इसका असर मई महीने में दिखेगा जब अप्रैल की सैलरी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ कर्मचारियों को मिलेगी। जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक के एरियर का भुगतान बाद में किया जाएगा। यह फैसला राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारियों को प्रभावित करेगा।
 


गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए यह बढ़ोतरी कर चुकी है, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव इसका पहले ही ऐलान कर चुके हैं।  केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया है। इसके साथ ही उन्होंने 1 जनवरी से मिल रहा है और अब यूपी सरकार ने भी इसे लागू कर दिया है।

क्या होता है महंगाई भत्ता?
सरकारी कर्मचारियों को सैलरी के साथ-साथ की तरह के बेनिफिट मिलते हैं। उन्हें कई तरह के भत्ते (Allowance) दिए जाते हैं। इनमें से ही एक महंगाई भत्ता भी है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई को देखते हुए दिया जाता है। ताकि इन्फ्लेशन का उन पर कोई असर ना हो। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!