मां तो आखिर मां है! करंट लगने से बच्चे की मौत, गम में खूंखार हुई बंदरिया ने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर काटा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Dec, 2023 01:04 PM

baby monkey dies due to electric shock

चाहे जानवर हो यां इंसान मां की ममता दोनों में समान दिखती है। ऐसा ही एक नजारा मिर्जापुर में देखने को मिला है। ज...

मिर्जापुर: चाहे जानवर हो यां इंसान मां की ममता दोनों में समान दिखती है। ऐसा ही एक नजारा मिर्जापुर में देखने को मिला है। जहां शुक्रवार को बंदर के एक बच्चे को करंट लग गया, जिसके चलते बंदर के बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद गम में डूबी मां आपे से बाहर हो गई और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटने लगी। करीब एक घंटे तक कलेक्टर मार्ग पर बंदरिया द्वारा 10 से अधिक लोगों को काटकर चोटिल किया गया।
PunjabKesari
दरअसल, जिलाधिकारी कार्यालय के पास कचहरी मार्ग पर शुक्रवार उस समय अफरा-तफरी मच गई। कचहरी मार्ग शुक्रवार को दोपहर अचानक बंदरों का झुंड घूमते हुए आया। इस दौरान एक बंदरिया बच्चा बिजली के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान करंट का झटका लगने से बच्चा नीचे सड़क पर गिर गया। यह देख बंदरों के झुंड में खलबली मच गई।

PunjabKesari

बंदरों का झुंड बच्चे के आसपास सड़क से लेकर पेड़ों तक इकट्ठा हो गया। बच्चे के झुलसने से एक बंदरिया खूंखार हो गई। बंदरिया सड़क से गुजर रहे लोगों पर हमला करने लगी। लोग भागने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग दूर से ही बंदरिया की हरकत से बचने के लिए रास्ता बदलकर जाने लगे। एक घंटे तक बंदरिया ने करीब आठ से 10 लोगों को दौड़ाने के साथ ही जख्मी किया।
PunjabKesari
इस दौरान भय का माहौल बना रहा। करीब एक घंटा बाद करंट लगने से शिथिल पड़े बच्चे में हरकत होने पर बंदरिया उसे लेकर चली गई। उसके साथ ही बंदरों का झुंड भी सड़क से हट गया। बंदरों के झुंड के हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!