'कोर्ट ने मुझे गुनहगार समझा', 7 साल की सजा मिलने के बाद आजम खान ने कहा- अब सबूत तो अल्लाह दे सकता है

Edited By Imran,Updated: 17 Nov, 2025 05:19 PM

azam khan said after being sentenced to 7 years

Azam khan News: एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आजम जिला जेल पहुंच गए हैं। आज ही कोर्ट ने पैन कार्ड के मामले में 7 साल की सजा सुनाई है।  सजा सुनने के बाद आज़म खान ने कहा, “कोर्ट ने मुझे गुनहगार समझा और सजा सुनाई।...

Azam khan News: एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आजम जिला जेल पहुंच गए हैं। आज ही कोर्ट ने पैन कार्ड के मामले में 7 साल की सजा सुनाई है।  सजा सुनने के बाद आज़म खान ने कहा, “कोर्ट ने मुझे गुनहगार समझा और सजा सुनाई। अब मुझे कुछ नहीं कहना, अदालत का फैसला है।” उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कोई विवाद नहीं उठाया और कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया।

आपको बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के नियम का उल्लंघन किया। आरोप है कि जिस समय उन्होंने विधायकी का चुनाव लड़ा, उनकी उम्र नियम के अनुसार कम थी। ऐसे में अब्दुल्ला खान ने दूसरा पैन कार्ड बनवा लिया और उसमें अपनी उम्र ज्यादा दिखा दी।  इसके बाद अब्दुल्ला आजम खान ने विधानसभा का चुनाव लड़ा।

2 पैनकार्ड का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, आजम के बेटे अब्दुल्ला के  एक पैनकार्ड में जन्मतिथि पहली जनवरी 1993 है जबकि, दूसरे में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है. पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। पैन कार्ड मामले में आजम खां भी आरोपी थे।

भजापा विधयाक ने किया था केस
गौलतलब है कि 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने छह साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खान और अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। जो मामला MP –MLA कोर्ट में चल रहा था और आज यानी की सोमवार को फैसला आया है और दोनों को सात साल सजा सुनाई गई है।

आजम खान के परिवारव पर मुकदमें
बहरहाल, कोर्ट से सजा मिलते ही आजम खान और उनके बेटे दोनों को फिलहाल, रामपुर जेल में भेज दिया गया है। बता दें कि आजम खान और उनके परिवार पर कई मुकदमे दर्ज हैं...खुद आजम खान पर करीब 100 से ज्यादा मामले चल रहे हैं...उनके बड़े बेटे अदीब पर 20 से अधिक और छोटे बेटे अब्दुल्ला पर करीब 40 केस और पत्नी पर करीब 30 मामले दर्ज हैं...हालांकि कई मामलों में आजम खान बरी हो चुके हैं, जबकि कई मामलों में अभी सुनवाई जारी है और फैसले बाकी हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!