यूपी के रिक्शा चालक के लिए वरदान साबित हुआ आयुष्मान योजना, कूल्हे का हुआ प्रत्यारोपण

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 17 Dec, 2022 02:08 PM

ayushman scheme proved to be a boon for up s rickshaw puller

यूपी के फतेहपुर जिले में तंगहाली से जूझ रहे रिक्शा चालक के लिए आयुष्मान योजना वरदान साबित हुआ है। रिक्शा चालक के दोनों कूल्हे खराब होने के कारण वह बिस्तर पर पड़ा रहता था।

फतेहपुर (नितेश श्रीवास्तव) : यूपी के फतेहपुर जिले में तंगहाली से जूझ रहे रिक्शा चालक के लिए आयुष्मान योजना वरदान साबित हुआ है। रिक्शा चालक के दोनों कूल्हे खराब होने के कारण वह बिस्तर पर पड़ा रहता था। शुक्रवार को मरीज के एक कूल्हे का ऑर्थो सर्जन ने प्रत्यारोपण किया तथा दूसरे कूल्हे प्रत्यारोपण सात दिन बाद करने का सलाह दिया। जिला अस्पताल में कूल्हा प्रत्यारोपण के पहले केस की सफलता पर डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ टीम काफी उत्साहित है। मरीज की पत्नी ने पति के ईलाज के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

1 साल से परेशान था मरीज
फतेहपुर जिले के शहर के रियाज बस्ती गढ़ीवा निवासी राजेश कुमार के घर का चूल्हा ई रिक्शा की कमाई से चलता था। पिछले करीब एक साल से उन्हें दोनों कूल्हे में दिक्कत आ गई थी। पहले घरेलू दवाओं के साथ सिकाई की, पर असहनीय दर्द व सूजन से राहत नहीं मिली। परिजनों ने मरीज को कानपुर, प्रयागराज के कई अस्पतालों में दिखाया। जहां परिवार को चार से पांच लाख रूपए खर्च पर कूल्हा प्रत्यारोपण का सुझाव दिया गया। लेकिन तंगी हालत में परिवार मरीज संग निराश होकर घर वापस लौट आया। अधिक तकलीफ होने पर जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन को दिखाया। एक्सरे जांच में कूल्हे में सड़न पर डॉक्टर ने कूल्हा प्रत्यारोपण का सुझाव दिया। जिस पर परिवार ने अपने माली हालत का हवाला दिया।

आयुष्मान कार्ड होने का मिला लाभ
जिसके बाद मरीज के तीमारदार ने डॉक्टर को आयुष्मान कार्ड होने की जानकारी दी और डॉक्टर ने इसके बाद कूल्हा प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू कर दिया गया। पिछले कई दिनों के इलाज बाद जब सूजन कम हुआ तो शुक्रवार को मरीज के एक घंटे के ऑपरेशन के बाद एक कूल्हा का प्रत्यारोपण कर दिया गया जो की पूरी तरह से सफल रहा। जबकि दूसरे कूल्हे का प्रत्यारोपण सात दिन बाद किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!