Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Jun, 2025 10:19 AM

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस बार संतकबीरनगर से मामला सामने आया है। यहां पर एक चाची और भतीजे के बीच नाजायज संबंध बन गए। दोनों एक दूसरे के प्यार...
संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस बार संतकबीरनगर से मामला सामने आया है। यहां पर एक चाची और भतीजे के बीच नाजायज संबंध बन गए। दोनों एक दूसरे के प्यार में अंधे हो गए। दोनों का आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों एक दूसरे से शादी रचाने की बात कह रहे है। वायरल वीडियो के बाद ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपत्तिजनक हालत में दिखे चाची-भतीजा
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला संतकबीरनगर स्थित महुली थानाक्षेत्र का है। यहां के रहने वाले भतीजा और चाची का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला चटाई बिछाते नजर आ रही है। कुछ समय बाद एक युवक आता है और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी को उनके अवैध संबंधों की जानकारी हो जाती है।
निकाह की जिद्द पर अड़ा भतीजा
चाची के प्यार में अंधा हुआ भतीजा वीडियो वायरल होने के बाद चाची से निकाह करने की बात कह रहा है। वो उससे निकाह करने की जिद्द पर अड़ गया है। बताया जा रहा है कि चाची की भी इसमें पूरी सहमति है। वहीं, चाची के पति को जब इस मामले की जानकारी हुई तो वो शर्मसार हो गया। उसने पत्नी को तलाक देने की बात कही है।