अंबेडकरनगर: जैतपुर थाने में थानाध्यक्ष ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Feb, 2020 04:23 PM

ambedkarnagar police station hanged in jaitpur police station created chaos

जैतपुर थाने में आवास पर थानाध्यक्ष बब्बू मिश्रा का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

अंबेडकरनगर: जैतपुर थाने में आवास पर थानाध्यक्ष बब्बू मिश्रा का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।
PunjabKesari
बता दें कि जैतपुर थाने की कमान करीब 6 महीने पहले बब्बू मिश्रा को सौंपी गई थी। पुलिस के मुताबिक आज सुबह में थानाध्यक्ष बब्बू मिश्रा को किसी अपराधी को पकडऩे के लिए दबिश में जाना था। जब साथियों ने आवास में जाकर देखा तो उनका शव फंदे पर लटकता मिला।  थानाध्यक्ष की आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

आनन-फानन में एसपी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी अवनीश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की । एसपी के मुताबिक थानाध्यक्ष के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। तो वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए जहां पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने परिजनों से मुलाकात कर पूछताछ की। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!