शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दोस्त की सड़क हादसे में गई जान, मची चीखपुकार

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Apr, 2026 04:02 PM

a friend on his way to a wedding ceremony died in a road accident sparking outc

जिले के राठ थाना क्षेत्र के अमगांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर: जिले के राठ थाना क्षेत्र के अमगांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, थाना जरिया के ग्राम खेड़ा शिलाजीत निवासी हरिश्चन्द्र मिश्र (55) अपने गांव के ही मित्र मान बहादुर द्विवेदी (55) के साथ रविवार रात मोटरसाइकिल से राठ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसने बताया कि रात करीब 10 बजे अमगांव के पास सामने से आ रहा सरिया और गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया। 

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि दोनों को राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) राठ ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को मौके से हिरासत में ले लिया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!