Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Jan, 2020 01:26 PM
दुनिया में प्रसिद्घ उत्तर प्रदेश के आगरा ताजमहल को देखने की ख्वाहिश में अमेजन के फाउंडर व सीईओ जेफ बेजोस भी अपने आपको नहीं रोक पाये। जेफ बेजोस मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने प्रतिनिधि...
आगरा: दुनिया में प्रसिद्घ उत्तर प्रदेश के आगरा ताजमहल को देखने की ख्वाहिश में अमेजन के फाउंडर व सीईओ जेफ बेजोस भी अपने आपको नहीं रोक पाये। जेफ बेजोस मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी महिला मित्र लॉरेन सांचेज के साथ ताजमहल का दीदार किया।
बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बेजोस आगरा के संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती पर फिदा हो गए। काफी देर तक वह न सिर्फ स्मारक को निहारते रहे बल्कि अपनी महिला मित्र लॉरेन सांचेज के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। ताज के साये में दोनों ने लगभग दो घंटे तक का वक्त गुजारा। मुख्य स्मारक की खूबसूरती देख वह मंत्रमुग्ध हो गए।
वहीं साथ चल रहे गाइड से उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत के बारे में भी जाना। सेंट्रल टैंक और स्मारक के अन्य हिस्सों में उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।