सपा का बड़ा ऐलान, अखिलेश ने 2027 में महिलाओं और छात्राओं के लिए पेश की ये खास स्कीम, रोजगार का भी वादा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Mar, 2025 06:24 AM

akhilesh yadav made this special scheme for women

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने अभी से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक प्रचार...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने अभी से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक प्रचार वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और समृद्धि के लिए 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लागू करने का वादा किया है।

महिलाओं के लिए लैपटॉप, मोबाइल और रोजगार की योजनाएं
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रचार वीडियो में सपा ने अपने नारे 'पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक' (PDA) को भी दोहराया। अखिलेश यादव ने इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजने, युवतियों को मोबाइल फोन देने, और प्रतिभाशाली छात्राओं को लैपटॉप देने का वादा किया है। इसके साथ ही, उन्होंने 'पीडीए पाठशाला' शुरू करने का भी आश्वासन दिया है, जिसमें महिलाओं और लड़कियों के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। सपा का कहना है कि इस पाठशाला के माध्यम से महिलाओं के हुनर को निखारा जाएगा और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।

'हम 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को मजबूत बनाएंगे!'
अखिलेश यादव ने सपा का यह वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि हम 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को मजबूत बनाएंगे! सपा का दावा है कि इस योजना से महिलाओं को न केवल सम्मान मिलेगा, बल्कि उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को देखते हुए, 2027 में सपा की सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे, जैसे कि पहले भी उनकी सरकार ने किए थे।

चुनावी राज्यों में सभी पार्टियां महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का कर रहीं ऐलान
अब सभी राजनीतिक दल भारत की राजनीति में महिला मतदाताओं के महत्व को समझने लगे हैं। महिलाएं चुनावों में जीत की कुंजी बनकर उभरी हैं, इसलिए सभी दलों में महिला मतदाताओं को साधने की होड़ मची हुई है। चुनावी राज्यों में सभी पार्टियां महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर रही हैं। उदाहरण के लिए, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले 'लाडली बहन योजना' शुरू की थी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1200 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका चुनाव पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया और भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की।

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन की सरकार ने 'माझी लाडकी बहिन योजना' की थी शुरू
इसी तरह, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन की सरकार ने 'माझी लाडकी बहिन योजना' शुरू की, जिसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का असर यह हुआ कि महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ में 'महतारी वंदन योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलते हैं, जबकि झारखंड में 'मईयां सम्मान योजना' के अंतर्गत महिलाओं को 25 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी का श्रेय इसी योजना को दिया जाता है। इस प्रकार, सभी राजनीतिक दल महिलाओं को अपनी चुनावी रणनीतियों में शामिल कर रहे हैं, जिससे आने वाले चुनावों में महिला मतदाताओं का महत्व और भी बढ़ता जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!