मुलायम से मिलने अखिलेश पहुंचे मेदांता, ऑक्सीजन लेवल कम होने पर किया गया था ICU में भर्ती

Edited By Imran,Updated: 02 Oct, 2022 05:50 PM

akhilesh reached medanta to meet mulayam

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच कर डाक्टरों से बात चीत किए। मुलायम को गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच कर डाक्टरों से बात चीत किए। मुलायम को गुरुग्राम के मेंदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार मुलायम की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी बहू अपर्णा यादव और प्रतीक यादव भी दिल्ली रवाना हो गई हैं। शिवपाल यादव भी दिल्ली में मौजूद है। डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। मुलायम का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। मुलायम के यूरिन में भी इन्फेक्शन बताई जा रही है।

मुलायम सिंह यादव की खराब तबीयत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूँ!

मुलायम सिंह के स्वास्थ के प्रति यूपी सरकार चिंतित है- बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मुलायम सिंह की हालत पर यूपी सरकार नजर बनाए हुए है। उनकी सेहत के लिए सरकार गंभीर है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में है। लगातार उनके बातचीत की जा रही है। उनके स्वास्थ के लिए प्रति यूपी सरकार चिंतित है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!