Akhilesh: पूर्व विधायक इजहार और सपा नेता डॉ हरबेश शाक्य को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Dec, 2022 06:46 PM

akhilesh pays tribute to former mla izhar and sp leader dr

Akhilesh उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कस्बे से पूर्व विधायक इजहार आलम खा समेत डॉ हरबेश शाक्य के घर पहुंकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश ने मीडिया के सवाल का जवाब...

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कस्बे से पूर्व विधायक इजहार आलम खा समेत डॉ हरबेश शाक्य के घर पहुंकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक बयान बाजी का नहीं है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की मां का देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय माता जी हीराबेन का निधन, अत्यंत दु:खद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि! उन्होंने कहा कि  इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी मोदी जी के साथ है।  मैं अपनी तरफ से और पार्टी की तरफ श्रद्धांजलि देता हूं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मां  मां होती है, मां से बड़ा कोई टीचर नही है, हम सभी मां की बजह से खड़े है। वहीं इसके पहले अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी के निधन शोक व्यक्त किया है।  यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दु:खद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!'' उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीराबेन मोदी का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 

ये भी पढ़ें   UP Nagar Nikay Chunav: OBC आरक्षण को लेकर Mayawati ने की बड़ी बैठक, कांग्रेस और भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी
लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक से पहले पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!