मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में नया खुलासा, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Edited By Imran,Updated: 31 Mar, 2023 04:39 PM

akanksha dubey suicide case new revelation

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में चौंकाने वाला सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना वाले दिन देर रात लगभग 2 बजे आकांक्षा दुबे को उसका मित्र संदीप सिंह अपनी गाड़ी होटल में होटल के कमरे तक छोड़ने आया था। छोड़ने के बाद लगभग 17...

वाराणसी: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में चौंकाने वाला सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना वाले दिन देर रात लगभग 2 बजे आकांक्षा दुबे को उसका मित्र संदीप सिंह अपनी गाड़ी होटल में होटल के कमरे तक छोड़ने आया था। छोड़ने के बाद लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा दुबे के कमरे में संदीप रुका हुआ था। 
PunjabKesari
अब सवाल यह है कि आखिर उस शख्स से आकांक्षा दुबे का क्या रिश्ता था? वहीं, इस मामले को लेकर आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी वीडियो में दिख रहे संदीप सिंह को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय ने रविवार को कहा था कि आकांक्षा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। 
PunjabKesari
शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं और सारनाथ थानाक्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं। रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो साथियों के कहने पर होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी से उसके कमरे का गेट खोला। आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की '2', मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी) और 'वीरों के वीर' सहित कई क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया था। रानी चटर्जी, विनय आनंद और आम्रपाली दुबे जैसी भोजपुरी फिल्म हस्तियों ने आकांक्षा की मौत पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!