Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Jul, 2023 05:42 PM

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद...
Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर मृतका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतका की मां ने अपने दामाद और बेटी के जेठ गंभीर आरोप लगाए है।

10 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवीण ने करीब दस महीने पहले अपनी पत्नी नैना से लव मैरिज की थी। दोनों एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए थे। जिसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर कुछ समय बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। धीरे-धीरे झगड़े बढ़ते गए और दोनों में प्यार कम होता गया। इसी के चलते बीती रात भी प्रवीण और नैना में जमकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते प्रवीण ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति थाने पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को कहा कि मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है क्योंकि वो बहुत झगड़ा करती थी। आरोपी की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कर उसकी पत्नी के शव को कब्जे में लिया।

मृतका की मां ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतका की मां ने दामाद प्रवीण और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नैना की मां का आरोप है कि प्रवीण ने उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें खींचीं हुईं थी। उन फोटो को देखाकर वह बेटी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। इसके साथ ही उन्होंने जेठ पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर असली वजह का तलाशने में लगी हुई है।