हत्या कर पति पहुंचा थाने - बोला साहब पत्नी को मारकर आया हूं गिरफ्तार कर लो

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Apr, 2022 03:41 PM

after killing the husband reached the police station

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जहां पर सनकी पति ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। महिला को बचाने आए देवर को भी आरोपी ने नहीं बक्शा उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बताया...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जहां पर सनकी पति ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। महिला को बचाने आए देवर को भी आरोपी ने नहीं बक्शा उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी। उसके बावजूद भी हत्यारे पति का दिल नहीं पसीजा। हत्या के बाद आरोपी पति थाने पहुंच कर बोला पत्नी को मारकर आया हूं साहब गिरफ्तार कर लो।

आरोपी पति ने थाने पहुंच कर किया सरेंडर
मामला मेरठ के खरखौदा का बताया जा रहा है। जहां पर मामूली कहासुनी के दौरान निर्मम हत्या कर दी। जबकि महिला आठ महीने की गर्भवती थी। वहीं मिला के देवर ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस पर हमला बोल दिया जिससे वह भी घायल हो गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दोड़े। आरोपी घटना को अंजाम देकर  थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया।

शराब पीने का आदी था आरोपी पति
 महिला की शादी खरखौदा के तिहाई मोहल्ला निवासी विनोद उर्फ मुरली से आठ साल पहले हुई थी। पति शराब पीने का आदी हो गया था। महिला परिवार को चलाने के खर्च मांगती थी लेकिन आरोपी पति नहीं देता था। इस पर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी खर्च को लेकर मामूली विवाद हुआ था। गुस्साए पति ने गर्दन पर पत्नी के धारदार हथियार से वार कर दिया जिसे महिला की मौत हो गई।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर भी हत्यारे पति का नहीं पसीजा दिल
मां को बचाने के लिए मासूम बबलू (5) और रूबी (3) चिल्लाते रहे पर विनोद का दिल नहीं पसीजा। मासूम बच्चों के सामने विनोद ने पूनम को धारदार से हत्या कर दी। चीख-पुकार सुन महिला के देवर बचाव के लिए आया तो उस पर भी प्रहार कर दिया। उसके बाद आरोपी मौके से थाने पहुंच कर आना जुर्म स्वीकार कर लिया।

एसपी देहात ने हत्या की बताई वजह
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद सामने आया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया महिला के पिता ने तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका जताई है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विनोद प्रतिदिन जुआ खेलता था। बड़ी रकम हारने के बाद अब वह मेहनत मजदूरी छोड़कर तांत्रिक विद्या सीख रहा था। चार माह पहले भी वह अचानक लापता हो गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकल का आते है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!