पति की मौत के बाद देवर पर आया भाभी का दिल, पार की सारी हदें तो थाने पहुंच गया मामला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jan, 2023 03:11 PM

after husband s death sister in law s heart fell on brother

उत्तर प्रदेश के झांसी से लव सेक्स और धोखे का एक नई कहानी सामने आई है। जहां पति की मौत के भाभी की अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद देवर का मन भाभी से उप गया तो कहीं और शादी...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी से लव सेक्स और धोखे की एक नई कहानी सामने आई है। जहां पति की मौत के भाभी के अपने देवर के साथ प्रेम संबंध हो गए। जिसके बाद देवर का मन भाभी से उप गया तो वह कहीं और शादी कराने की प्लानिंग करने लगा। इस बात की भनक जब भाभी तो वह पुलिस थाने पहुंच गई। भाभी ने देवर को सबक सिखाने के लिए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मामले में अहम मोड़ तब आया जब पुलिस ने दोनों की थाने में शादी करा दी। जिसके बाद दोनों को राजी खुशी थाने से विदा किया गया।

 ये भी पढें... पिता ने अपने पसंद के लड़के से तय की शादी, बेटी ने किया सुसाइड...कपड़ों में मिले फोन खुला राज

जानिए क्या है मामला? 

मामला जिले के उल्दन थाना क्षेत्र के पचवारा गांव का है। यहां रहने वाली सुधा के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे तीन बच्चों को पालने के साथ साथ बच्चो का पालन पोषण, पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए सुधा को लगातार हमसफर की जरूरत महसूस हो रही था। इधर बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई रवि की अपनी भाभी से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही थी। चंद दिनों में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। देवर और भाभी के दो साल तक प्रेम- प्रसंग चलता रहा।
vPunjabKesari
भाभी से भरा देवर का मन तो बिगड़ा मामला
मामला तब बिगड़ा जब देवर का मन कहीं और शादी के मचलने लगा। जिसके बाद देवर भाभी से दूरी बनाने लग गया। ऐसे में भाभी ने कई दफा देवर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। भाभी को ये बात नागवार गुजरी तो घर का मामला थाने तक पहुंच गया। भाभी के थाने में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद पुलिस ने देवर को थाने में बुलाया। सलाखों के पीछे जाने के डर से देवर ने भी भाभी की बात मान ली।

बस फिर क्या था पुलिस ने थाने में दोनों की शादी का प्रबंध करा दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की रस्में पूरी होते ही पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को थाने से उनके घर के लिए विदा भी कर दिया। इस पर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली थी। उसके निस्तारण के लिए शादी करवा दी गई और दोनों खुशी-खुशी थाने से विदा हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!