Edited By Imran,Updated: 15 Jun, 2023 04:04 PM

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने राम नगरी से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद कर दिया। इसके साथ ही सीएम ने यहां विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने...
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने राम नगरी से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद कर दिया। इसके साथ ही सीएम ने यहां विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने सूरजकुंड की तस्वीर बदल दी, जो कभी वीरान हुआ करता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या के विकास से कुछ लोग दुखी हैं।
अयोध्या में बोले CM योगी
जनवरी 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण होगा। रामलला हमारे भावना अनुरूप स्थापित होने जा रहे हैं। पीएम मोदी के कर कमलों से स्वयं के मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। हमारी सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। 'अयोध्या एक धार्मिक नगरी है, इसलिए यहां मांस और शराब का सेवन प्रतिबंधित होना चाहिए'। इस बार अयोध्या दीपोत्सव भव्य होगा, 21 लाख दीप जलाने का लक्ष्य होगा। सूरजकुंड भरतकुंड हर घर में दीपोत्सव की अभी से तैयारी शुरू करना होगा, अगले वर्ष हमारे रामलला विराजमान होने जा रहे है, अभी से तैयारी शुरू करें ये अद्भुत क्षण होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने अपनी जनसभा के दौरान कहा कि आज विकास कार्यो के लिए पैसे की कमी नहीं है, पैसे की कमी तब होती थी, जब विकास के पैसे में डकैती डाली जाती थी, लूट होती थी। अयोध्या आज बदल रही है, संवर रही है, हर कोई अयोध्या आना चाहता है, हर कोई अयोध्या को देखने के लिए लालायित रहता है। उन्होंने कहा कि, भारत भी नौ वर्षो मे बदल रहा है, अगले तीन चार वर्षो मे भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। आज अयोध्या से कनेक्टिविटी बढ़ गई है, लखनऊ से अयोध्या एक घंटे डेढ़ घंटे में पहुंच सकते है।
.jpg)
राम की नगरी में संतों से मिले सीएम योगी
अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन यानी आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी संतों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछीं। सीएम आज सुबह कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की, फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संतों संग जलपान भी किया।