कोरोना से बचाव के लिए Aarogya Setu App जरूरी, फिर से करें एक्टिव

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Apr, 2021 05:35 PM

aarogya setu app needed to protect against corona do active

आरोग्य सेतु एप के लांच होने के कुछ ही समय में करोड़ों लोगों ने इसे डाउनलोड किया था। कोरोना से बचाव और खास जानकारी देने के लिए यह एप काफी कारगर है। लेकिन कोरोना के केस कम हुए तो लोगों ने इस पर ध्यान देना बंद कर दिया। कई लोगों के फोन से यह गायब हो चुका...

औरैया: उत्तर प्रदेश में पिछले साल आरोग्य सेतु एप के लांच होने के कुछ ही समय में करोड़ों लोगों ने इसे डाउनलोड किया था। कोरोना से बचाव और खास जानकारी देने के लिए यह एप काफी कारगर है। लेकिन कोरोना के केस कम हुए तो लोगों ने इस पर ध्यान देना बंद कर दिया। कई लोगों के फोन से यह गायब हो चुका है। तो जिस किसी के फोन में अभी इंस्टॉल है तो अपडेट नहीं किया गया हैं। ऐसे में अब फिर से कोरोना पैर पसार रहा है। इस एप की उपयोगिता फिर से बढ़ गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा कि आरोग्य सेतु एप कोरोना से बचाव के लिए सभी को डाउनलोड करना चाहिए। यह काफी मददगार है। वैक्सीन लगवाने के लिए भी इस पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आरोग्य सेतु एप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में मदद करता है। एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्माटर्फोन पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। यह खास एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करता है। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!