UP में 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर, शातिर ने कारोबारी के घर डाली थी करोड़ों की डकैती, परिवार को बंधक बनाकर की थी लूट

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Jun, 2026 12:52 PM

a criminal was killed in an encounter in hapur

हापुड़ में एक प्रमुख कारोबारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि...

Hapur News : हापुड़ में एक प्रमुख कारोबारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और आसपास के थानों को सूचना दी। 

हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम गोदी की तरफ से घेराबंदी की। सिंह ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। वह लूट के मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। 

श्याम पर मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने बताया कि मौके से एक पिस्टल, कुछ कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, एक जून को हापुड़ के गिरधारी नगर निवासी कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर में हथियारबंद बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर सवा किलो सोने के आभूषण, नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिए थे और फरार हो गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!