अयोध्या में सीएम योगी बोले- राम मंदिर विवाद पर 15 दिन रखें धैर्य, SIT दूध का दूध पानी का पानी करेगी

Edited By Radhika,Updated: 19 Jun, 2026 12:11 PM

cm yogi said an sit will conduct an impartial probe into the ram mandir dispute

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। इसी के साथ योगी ने कहा कि SIT इस मामले में दूध का दूध और पानी का...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। इसी के साथ योगी ने कहा कि SIT इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। अगर किसी पास इससे संंबंधित कोई भी प्रूफ है तो SIT को सौंपा जाए। ताकि पूरी सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। एसआईटी की रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि अनावश्यक टिप्पणियां जांच को प्रभावित करती हैं।

मर्यादा का पाठ याद दिलाकर 15 दिन का मांगा समय

राम भक्तों को मर्यादा की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा, "प्रभु राम ने हमें धैर्य सिखाया है, जिसके बल पर हमने 500 वर्षों तक संघर्ष किया। इस मामले में भी आप केवल 15 दिन का इंतजार और करें। अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रचने वालों के बहकावे में बिल्कुल न आएं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।"

विपक्ष के 'दोगले चरित्र' पर बरसे सीएम

सीएम योगी बिना किसी का नाम लेते हुए विपक्ष के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो लोग आज राम भक्तों के अपमान की बात कर रहे हैं, उनका चरित्र दोहरा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!