Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jun, 2026 09:57 AM

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (SP) के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। साइबर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि....
Pratapgarh News: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (SP) के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। साइबर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि रानीगंज के सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा का कथित तौर पर सोशल मीडिया पर रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें:- 'गोरखपुर नहीं, सपा समर्थकों के घर हैं दलितों पर अत्याचार के गढ़'... राजभर का Akhilesh पर तीखा पलटवार
उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि सपा विधायक ने महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की है। पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।