नाबालिग लड़कियों का अपहरण और रे'प करने वाले बदमाश का हाफ एनकांउटर, 3 राज्यों में था वांटेड, पंजाब की जेल से फरार था कुख्यात

Edited By Purnima Singh,Updated: 23 Jun, 2026 11:45 AM

notorious criminal sattu arrested after an encounter

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने पंजाब की लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्यपाल उर्फ सत्तू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई ...

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने पंजाब की लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्यपाल उर्फ सत्तू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि रात में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सत्तू की कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सत्तू के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मुठभेड़ के दौरान सिपाही अजय गौड़ और अंकित भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यपाल उर्फ सत्तू तीन राज्यों में हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म से जुड़े 24 मामलों में वांछित था। वह मुजफ्फरनगर जिले की एक युवती के अपहरण के मामले में भी आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, वह छह फरवरी 2026 को लुधियाना जेल से फरार हो गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!