Ram Mandir दान विवाद के बीच आज अयोध्या में CM योगी, 10 करोड़ के रामायण वैक्स म्यूजियम समेत देंगे कई सौगातें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jun, 2026 08:16 AM

chief minister yogi adityanath will visit ayodhya today

राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आज (19 जून)अयोध्या का दौरा करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री की यात्रा में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में...

Lucknow News: राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आज (19 जून)अयोध्या का दौरा करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री की यात्रा में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन का कार्यक्रम, रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन और अयोध्या नगर निगम द्वारा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करना शामिल है।

संतों के समागम में शामिल होंगे CM योगी
योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े 3 बजे श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का जैन धर्म में विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। महंत को राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख संतों में से एक माना जाता है।

10 करोड़ की लागत से तैयार वैक्स म्यूजियम
बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ शाम को रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे जिसे अयोध्या में कांशीराम कालोनी के पास करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस संग्रहालय को अयोध्या के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है। इस संग्रहालय में रामायण की विभिन्न घटनाओं को दर्शाती हुई विभिन्न मोम की मूर्तियां हैं जिनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि की मूर्तियां शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!