चीखती रही पत्नी, मलबे में दबा रहा पति... हरदोई में 20 फीट गहरे गड्ढे की मिट्टी धंसने से किसान की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jun, 2026 09:14 AM

a farmer died after a 20 foot deep borewell collapsed in hardoi

हरदोई जिले के एक गांव में खेत में 20 फुट गहरे बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने के बाद उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को पाली थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर की है जब कुंवर चंद उर्फ छोटे...

Hardoi News: हरदोई जिले के एक गांव में खेत में 20 फुट गहरे बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने के बाद उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को पाली थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर की है जब कुंवर चंद उर्फ छोटे (55) अपने खेत में पुराने बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे तभी अचानक गड्ढे की मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और वह उसमें दब गए। पास में मौजूद उनकी पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:- 'जियेंगे साथ, मरेंगे साथ'... पति की मौत के 30 मिनट बाद पत्नी ने भी छोड़ा संसार, एक साथ उठीं 2 अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव

3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पाली थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रात में कुंवर चंद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!