यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: BJP विधायक की एस्कॉर्ट में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दरोगा की मौत, MLA सिक्यूरिटी ड्यूटी का था पहला दिन

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jun, 2026 01:05 PM

truck hits bolero assigned to mathura mla s security detail

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को मथुरा के विधायक की सुरक्षा में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक...

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को मथुरा के विधायक की सुरक्षा में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। 

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) रवि शंकर निम ने बताया कि मथुरा के विधायक राजेश चौधरी रविवार को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान में सवार होने के लिए मथुरा से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि चौधरी की सुरक्षा में चल रही बोलेरो को यमुना एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव और आरक्षी सुल्तान सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरक्षी सुल्तान सिंह और अन्य घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं तथा उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!