खेलते-खेलते बच्चे ने निगल ली मिर्च ,हुई दर्दनाक मौत

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Nov, 2022 03:26 PM

a child died after a piece of chilli got stuck in his throat

शहर के मोहल्ला सती कुआं में दर्दनाक घटना सामने आई है। मोहल्ले में डेढ़ वर्षीय बच्चा खेलते समय हरी मिर्च निगल गया। मिर्च का टुकड़ा . उसके गले में फंस गया।

बहराइच : शहर के मोहल्ला सती कुआं में दर्दनाक घटना सामने आई है। मोहल्ले में डेढ़ वर्षीय बच्चा खेलते समय हरी मिर्च निगल गया। मिर्च का टुकड़ा उसके गले में फंस गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।कोतवाली नगर के मोहल्ला सत्ती कुंआ निवासी रवि कुमार के घर की महिलाएं शनिवार शाम को काम कर रही थीं। तभी रवि के डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णा ने खेलते हुए हरी मिर्च का टुकड़ा निगल लिया। हरी मिर्च का  टुकड़ा उसके गले में श्वास नली में फंस गया।

डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी नहीं बची मासूम की जान

परिवार के लोगों ने मिर्च निकालने का प्रयास किया फिर जिला अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉक्टर शिवम मिश्रा ने मासूम को बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में बच्चे को मृत लाया गया था। डीप देने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

• अस्पताल के चिकित्सक ने दी जानकारी

इस घटना के बारे में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिवम मिश्रा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन मासूम बच्चे के स्वांस नली में मिर्च के फंस जाने के कारण बच्चा सांस नहीं ले सका. इस कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना को सुनकर हर कोई सहम गया. फिलहाल, इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!