औरैया में चूल्हे की चिंगारी से 7 घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2021 09:07 AM

7 houses burnt to ashes due to stove spark in auraiya

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कस्बा सहार में रविवार को दिन में चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से 7 आशियाने समेत गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेला थाना के कस्बा सहार निवासी छुन्नू की पत्नी सुबह करीब...

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कस्बा सहार में रविवार को दिन में चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से 7 आशियाने समेत गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेला थाना के कस्बा सहार निवासी छुन्नू की पत्नी सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर में एक किनारे बनी रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी, चूल्हे पर बर्तन में पानी रखकर वह किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर आ गई।

इस बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके घर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के रविंद्र, सुरेंद्र, सुदामा, रामादेवी, प्रमोद व विनोद सहित सभी घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। लोगों ने बाल्टी से पानी भर भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । आग लगने के लगभग डेढ़ घंटे बाद जब तक दमकल गाड़ी मौके पहुंची तब तक सभी 7 मकानों की गृहस्थी जल कर राख हो चुकी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!