Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Jul, 2025 11:23 PM

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 शूटर गिरफ्तार किए है। दोनों शूटरों ने 17 जून को एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। यह दोनों आरोपी अग्निवीर की तैयारी कर रहे थी। इसके पीछे सुपारी 500 करोड़ का घोटाला करने वाले शख्स ने दी थी। पुलिस...
Ghaziabad News, (संजय मित्तल): गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 शूटर गिरफ्तार किए है। दोनों शूटरों ने 17 जून को एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। यह दोनों आरोपी अग्निवीर की तैयारी कर रहे थी। इसके पीछे सुपारी 500 करोड़ का घोटाला करने वाले शख्स ने दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो घायल शूटरों के साथ कुल 4 लोग गिरफ्तार किए है। वहीं सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी सुपारी देने के बाद अपनी बेल तुड़वाकर जेल चला गया था। जिससे उस पर किसी को शक ना जाए। 500 करोड़ के फ्रॉड में प्रमोशन के लिए आरोपी ने फिल्मी सितारों का भी इस्तेमाल किया था।
अश्वनी और अमित यादव के साथ मुठभेड़
पुलिस गिरफ्त खड़ा यह लड़का है प्रियांशु गौतम महज 12वीं पास बुलंदशहर में स्कूल का मालिक है। गाजियाबाद के रहने वाले अमित किशोर जैन की हत्या की साजिश रचने में प्रियांशु भी शामिल था। हालांकि गोली सीधे अमित को नहीं लग पाई थी। इसके अलावा गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस की इसी मामले में अश्वनी और अमित यादव के साथ मुठभेड़ भी हुई है जिसमें दोनों की गोली लगी है। अमित यादव और अश्वनी ने अमित किशोर जैन पर पार्क में गोली चलाई थी गनीमत रही की गोली उनको सीधे नहीं लगी थी। जिससे उनकी जान बच गई।
पोंडी फ्रॉड प्रमोशन के लिए आरोपी ने फिल्मी सितारों का भी इस्तेमाल किया था
गाजियाबाद में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया की अनुराग गर्ग जो रुड़की आईआईटी से बीटेक है उसने 2017 में वेब वर्क के नाम से एक साइट लॉन्च करी थी। जिस पर लाइक के नाम पर उसने 500 करोड़ का घोटाला किया था। अमित किशोर जैन इसमें मुख्य शिकायतकर्ता और गवाह है। जुलाई में इसी मामले में अमित की गवाही होनी है, अमित गवाही न दे पाए इस कारण से अनुराग गर्ग अप्रैल में जेल से बाहर आया उसने सुपारी दी और फिर बेल तुड़वाकर जेल चला गया। अनुराग गर्ग के फ्रॉड की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रहे हैं। अनुराग गर्ग ने अपने पोंजी स्कीम के प्रमोशन के लिए फिल्मी सितारे शाहरुख खान और निजामुद्दीन सिद्दीकी से एडवरटाइजिंग भी करवाया था।