कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में 21 किलो चन्दन, 45 किलो घी सहित 5 कुंतल लकड़ी का होगा इस्तेमाल

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Aug, 2021 12:43 PM

21 kg sandalwood 45 kg ghee will be used in kalyan singh s funeral

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज 3 बजे नरौरा में गंगा तट के बासी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह के अंतिम संस्कार में 21 किलो चंदन सहित आम और पीपल की 5 कुंतल लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज 3 बजे नरौरा में गंगा तट के बासी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह के अंतिम संस्कार में 21 किलो चंदन सहित आम और पीपल की 5 कुंतल लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।

PunjabKesari
बता दें कि भाजपा के कद्वार नेता रहे बाबूजी कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में 45 किलो घी, एक कुंतल केसर युक्त सुगन्धित सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं मेवा और मिष्ठान से अंतिम संस्कार की सामग्री तैयार की गई है। इसके साथ ही 21 पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोचार और आर्य पद्धति के आनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सिंह का पार्थिव शरीर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!