'2024 का लोकसभा चुनाव है भाजपा की विदाई का समय, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए'- अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 Jul, 2023 10:32 AM

2024 lok sabha elections

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसते रहते है। सपा ने चुनाव में 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करने का...

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसते रहते है। सपा ने चुनाव में 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। अखिलेश चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव भाजपा की विदाई का वक्त है।

PunjabKesari

बता दें कि रविवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से संवाद के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई थी, 2024 उसकी विदाई का वक्त है। भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। वर्ष 2024 में होने वाला चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। इसलिए बीजेपी को सत्ता से हटाना जरूरी है।

PunjabKesari

अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर प्रयोग, विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। देशभर में बुलडोजर संस्कृति की बदनामी हो रही है। समाजवादी सरकार में राज्य में जो विकास कार्य हुए, उनका रिकार्ड भाजपा तोड़ नहीं सकती है। सपा सरकार के समय जो भी विकास कार्य शुरू हुए थे भाजपा उन्हें अभी तक पूरा नहीं कर पाई। बीजेपी सपा को बदनाम करने के रास्ते खोजती रहती है। भाजपा अपने विरोधियों को दुश्मन मानती है और उनमें बदले की भावना है। भाजपा में सहिष्णुता की लोकतांत्रिक भावना ही नहीं है। इसी दौरान अखिलेश ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। कहा, किसान कर्ज से दबा है। गुजरात की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तमाम साजिशें हो रही है। किसान के अनाज की खरीद मंडी से हो इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!