2 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने किया रेप, मौके पर पहुंची मां तो...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Apr, 2021 10:47 AM

14 year old boy raped 2 year old girl police

गाजियाबाद के लोनी में 2 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है, जो बोलने में अक्षम है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके...

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी में 2 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है, जो बोलने में अक्षम है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था और जब उसने बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया तो बच्ची की मां नीचे थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। लड़का बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। उसे बुधवार को पकड़ लिया गया। एक अन्य घटना में यहां नंदग्राम इलाके में पुलिस ने रविवार शाम को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ किसी जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी। तभी 4 लोगों ने उसे खींचकर कार में बिठा लिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कार में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को उसी मेट्रो स्टेशन के पास से आसिफ और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। पाठक ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल कार और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!