कोलकाता हादसे के बाद योगी सरकार अलर्ट, यूपी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांच के निर्देश

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Oct, 2026 01:41 PM

yogi government on alert following kolkata incident orders security checks for

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शनिवार को कोलकाता में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शनिवार को कोलकाता में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा विद्युत व्यवस्था की जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करें अधिकारी
बयान के अनुसार, आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल करें। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की विशेष रूप से जांच करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान पंडालों में प्रवेश एवं निकास के रास्तों की जांच करें और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

संभावित दुर्घटना को रोकने का करें प्रवंध
मुख्यमंत्री ने पंडालों में बिजली की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा है, ताकि बिजली से संबंधित किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें और जहां भी कोई कमी मिले, उसे तत्काल दूर कराएं।

कोलकाता में 19 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!