चुनावी माहौल में महिलाओं के लिए बड़ा दांव: खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपए? जानिए Yogi सरकार का मास्टर प्लान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 11:00 AM

will rs 20 000 each come into the accounts of women of up

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 20-20 हजार रुपए की मदद देने की सम्भावित घोषणा को लेकर मीडिया में आ रही खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 20-20 हजार रुपए की मदद देने की सम्भावित घोषणा को लेकर मीडिया में आ रही खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है।

यादव ने 'एक्स' पर एक विस्तृत पोस्ट में इस प्रस्तावित योजना को भाजपा का एक और जुमला बताया और आरोप लगाया कि जो पैसा दिया जा रहा है, वह भाजपा की पाप की कमाई है। यादव ने पोस्ट में कहा, ''समाचार : भाजपा का एक और जुमला उप्र की महिलाओं को देंगे 20000, विचार : भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है। वो भी भाजपा की पाप की कमाई है, जिसे उप्र की धर्म भीरू महिलाएं कभी नहीं लेंगी।

ये भी पढ़ें:- ओम प्रकाश राजभर के बेटे को जान से मारने की धमकी, दफ्तर में तानी पिस्टल... CCTV में कैद वारदात

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जागरूक महिलाएं पूछ रही हैं कि जिन दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा करके चुनाव जीता था, वहां एक तरफ तो देने से आनाकानी कर रहे हैं, दूसरी तरफ पैसे वापस मांग रहे हैं और जो लौटा नहीं पा रही हैं, उन महिलाओं पर भाजपा मुकदमे की कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देखा जाए तो आज जिस 50 हजार रुपए सालाना पैसे देने की बात भाजपा सरकार कर रही है, वो पैसे पिछले 10 साल में भी दे सकती थी, पर दिया नहीं। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के हक-अधिकार के हजारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च करके सबको ठेंगा दिखा दिया।

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि 50 हजार रुपए हर साल के हिसाब से भाजपा की भ्रष्ट सरकार पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से के 5-5 लाख रुपए खा गई और अब केवल 20 हजार देने का जुमला परोस रही है। यादव ने कहा कि 20 हजार रुपए तो 5 लाख रुपए का केवल 4 प्रतिशत हुआ, इसका मतलब यह है भाजपा के लोग महिलाओं के हक का 96 फीसद डकार गए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 80:20 की बात करनेवालों ने तो 96:4 करके भ्रष्टाचार का सुपर रिकॉर्ड बना दिया।

ये भी पढ़ें:- पैंट की जेब में रखा फोन हुआ ओवरहीट, पलक झपकते ही उड़े परखच्चे... ऐसे रखें अपना मोबाइल सेफ

सपा प्रमुख ने कहा, कि भाजपा चुनाव में लड़ता दिखने के लिए 20 हजार रुपए दे भी दे, तो भी जनता के भाजपा सरकार पर चार लाख 80 हजार रुपए का बकाया निकलता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनाक्रोश के डर से भाजपा के नेता, और कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं और यहां तक कि भाजपा से अब कोई टिकट भी नहीं लेना चाहता है। यादव ने कहा कि मंदिर में चोरी और (संसद मार्च के दौरान) बच्चों पर हमले के बाद भाजपा के पास न तो नैतिकता बची, न साहस इसीलिए वो पैसे का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपए देने से शुरूआत करने का ऐलान करते हुए कहा कि इस धनराशि में हर साल बढ़ोत्तरी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!