Edited By RameshHanda,Updated: 06 Aug, 2026 07:52 PM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है जिसको देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक स्कूलों में अवकाश किया घोषित कर दिया है जबकि कई प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है जिसको देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक स्कूलों में अवकाश किया घोषित कर दिया है जबकि कई प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।
तापमान का पारा गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है मगर बारिश की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भदोही, चित्रकूट, जौनपुर, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलटर् जारी किया है।