मिलावटखोरों का बड़ा खेल उजागर: मकान से बरामद हुई 955 किलो नकली क्रीम, कार से पकड़ा पनीर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 09:31 AM

955 kg of cream recovered in hapur suspicious cheese also found

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिले में मिलावटखोर फिर से सक्रिय हो गए हैं, लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भी इनके खिलाफ कमर कस ली है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने कुचेसर रोड चौपला के बनखंडा में एक रिहाइशी मकान पर अचानक छापा....

Hapur News: त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिले में मिलावटखोर फिर से सक्रिय हो गए हैं, लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भी इनके खिलाफ कमर कस ली है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने कुचेसर रोड चौपला के बनखंडा में एक रिहाइशी मकान पर अचानक छापा मारा। वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। मकान के भीतर सप्रेटा दही और रिफाइंड ऑयल मिलाकर धड़ल्ले से नकली क्रीम बनाई जा रही थी, जिसका इस्तेमाल देसी घी और बटर तैयार करने में होना था। टीम ने मौके से लगभग 1.43 लाख रुपए कीमत की 955 किलो मिलावटी क्रीम जब्त की और उसे तुरंत नष्ट करवाकर गड्ढे में दबवा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल जब मौके पर पहुंचा, तो देखा कि रिफाइंड, सप्रेटा दही और नाममात्र की असली क्रीम मिलाकर यह जहरीला मिश्रण तैयार किया जा रहा था। टीम ने मौके से क्रीम के 2 और वनस्पति का एक नमूना सील किया। छापेमारी के दौरान परिसर में खड़ी एक सैंट्रो कार की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से भी मिलावटी पनीर बरामद हुआ। अधिकारियों ने तुरंत पनीर का सैंपल लिया और मिलावटी माल ढोने में इस्तेमाल हो रही कार को सीज कर दिया।

ये भी पढ़ें:- Noida के मिठाई कारखाने में घुसी पुलिस: मक्खियों से भिनभिनाते मिले 100 किलो रसगुल्ले, फिर मौके पर ही हुआ यह काम

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। जिस जगह पर इतने बड़े पैमाने पर मिलावटी क्रीम और पनीर तैयार हो रहा था, उसके पास खाद्य कारोबार का कोई वैध लाइसेंस (खाद्य अनुज्ञप्ति) तक नहीं था। बिना रजिस्ट्रेशन और मानकों को दरकिनार कर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। टीम ने प्रतिष्ठान को तुरंत सील कर दिया है। खाद्य विभाग अब मकान मालिक व कारोबारी तुषार शर्मा (निवासी बनखंडा, हापुड़) के खिलाफ बिना लाइसेंस कारोबार चलाने का मुकदमा दर्ज कराने जा रहा है।

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने साफ किया कि मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। जब्त किए गए क्रीम और पनीर के सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी छापेमारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, सहरिश सादात, मोहित कुमार, आरपी गुप्ता और विपिन कुमार सिंह शामिल रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!