UP में मूसलाधार बारिश बनी काल: उफनते नाले में बहे 4 लोग, चाची-भतीजे समेत 3 की डूबने से दर्दनाक मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Aug, 2026 10:08 AM

three people drown in a seasonal drain in banda

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम एक बरसाती नाले में डूबने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी ...

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम एक बरसाती नाले में डूबने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम बरसाती नाला पार करते समय डूबने से दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जिनकी पहचान कुसुमरानी (30), सिया (50) और युवक कोमल (27) के रूप में हुई। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। सीओ ने बताया कि हादसे की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से सरकारी आर्थिक मदद मिल सके। 

यह भी पढ़ें : यूपी में चीनी संकट की चर्चा पर CM Yogi का बड़ा बयान, बोले- 7 महीने का स्टॉक मौजूद  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में 28 लाख टन चीनी का स्टॉक है, जो करीब सात महीने की खपत के लिए पर्याप्त है। योगी ने यहां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा, "आप देख रहे हैं कि चीनी संकट को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। प्रदेश की एक महीने की कुल खपत चार लाख टन है और हमारे पास 28 लाख टन उपलब्ध है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे पास सात महीने की चीनी उपलब्ध है ... पढ़ें पूरी खबर ...  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!