विधान परिषद में गूजा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल का मामला, प्रक्रिया सुगम बनाने के निर्देश

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Feb, 2026 07:51 PM

the issue of guja driving license renewal was raised in the legislative council

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में गुरुवार को नियम-110 के अंतर्गत सदस्य विजय बहादुर पाठक ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के रिन्यूअल में आमजन को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर और जनसुलभ बनाने के लिए सरकार लगातार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में गुरुवार को नियम-110 के अंतर्गत सदस्य विजय बहादुर पाठक ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के रिन्यूअल में आमजन को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर और जनसुलभ बनाने के लिए सरकार लगातार सुधार कर रही है, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया में तकनीकी और प्रक्रियात्मक बाधाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर सभापति ने विषय को प्रभावी कारर्वाई के लिए सरकार को प्रेषित कर दिया। 

पाठक ने सदन को अवगत कराया कि परिवहन कार्यालयों को अधिक जन-अनुकूल (पब्लिक फ्रेंडली) बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन डीएल रिन्यूअल के दौरान डेटा ब्लॉक होने और डी-डुप्लीकेशन की प्रक्रिया के कारण आवेदकों को मूल आरटीओ कार्यालय जाना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस समस्या से वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि जब किसी आवेदक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन कराया जाता है, तो पुराने और नए दोनों स्थानों का डेटा सिस्टम में जुड़ जाता है।

ऐसे में रिन्यूअल के समय दोनों पतों के डेटा के कारण प्रक्रिया बाधित हो जाती है और एक स्थान का डेटा हटाने के बाद ही नवीनीकरण संभव हो पाता है। इसके लिए आवेदक को अपने मूल जिले के आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता है, जबकि नियमानुसार पता परिवर्तन के बाद रिन्यूअल दोनों स्थानों से संभव होना चाहिए। 

पाठक ने कहा कि एनआईसी पोटर्ल से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर समिति गठित की गई है और अधिकारी इस दिशा में कार्य कर रहे हैं, लेकिन समाधान में हो रहे विलंब के कारण आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस जनहित एवं लोक महत्व के विषय पर त्वरित और प्रभावी कारर्वाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल की प्रक्रिया सरल और सुगम बन सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!