Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Aug, 2026 10:52 AM

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए लगातार राजनीतिक रंग बदलती रही है। मायावती ने‘एक्स' पर जारी सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि....
UP Politics News: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए लगातार राजनीतिक रंग बदलती रही है। मायावती ने‘एक्स' पर जारी सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बसपा सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति एवं सिद्धांत पर अमल करने वाली सर्वसमाज हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है और उत्तर प्रदेश में 4 बार उसकी सरकार भी इसी आधार पर चली है। इसके विपरीत सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है।
1.जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व…
— Mayawati (@Mayawati) August 8, 2026
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सपा द्वारा प्रचारित कथित पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक में पहले पी से पिछड़े का प्रचार करने के बाद अब अपर कास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से तेजी से जुड़ता देखकर और उसी आधार पर पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने से विचलित होकर सपा ने पी से पंडित कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Akhilesh Yadav पर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक: बोले- 'पूरी राजनीति एक ही परिवार के इर्द-गिर्द, अब न रचें स्वांग'
बसपा अध्यक्ष ने इसे सपा के राजनीतिक छल और छलावे का एक और प्रमाण करार देते हुए सवाल किया कि आखिर इसे और क्या कहा जा सकता है। उन्होने कहा कि इस तरह के राजनीतिक छल और छलावे से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए भला हो सकता है, लेकिन इससे पूरे समाज का कभी भला नहीं हो सकता। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों को सपा और उसकी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि यह समय की मांग भी है और सर्वसमाज के हित में भी है।