Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 May, 2026 02:36 PM

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने नई मंडी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी ....
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने नई मंडी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- रकम बांटने के लिए जुटे थे बदमाश, तभी आ धमकी पुलिस... 32 हजार की लूट मामले में दबोचे गए 4 शातिर
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहित की धारा 87 (महिला का अपहरण कर शादी के लिए मजबूर करना) और धारा 137 (अपहरण) के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को भी आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया है और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:- 48 घंटे के भीतर 35 एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, 36 घायल और 60 से ज्यादा गिरफ्तार... UP में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 25 वर्षीय महिला के भाई ने आरोप लगाया था कि सात मई को समीर खान उसकी बहन को शादी का झांसा देकर घर से ले गया और नयी मंडी थाना क्षेत्र में उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया और मेरठ जिले के निवासी आरोपी समीर खान को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया।