Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jun, 2026 02:41 PM

जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को लगभग 1 करोड़ रुपए मूल्य की उच्च श्रेणी के नशीली पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला बताया....
Maharajganj News: जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को लगभग 1 करोड़ रुपए मूल्य की उच्च श्रेणी के नशीली पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम सोनौली सीमा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान तमिलनाडु के रामनाथपुरम निवासी मोहम्मद इदरीश (34) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.30 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें:- 11 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत: व्यापारी-बेटे को गोलियों से भूना, कोर्ट आए मुख्य आरोपी की भी अस्पताल में मौत
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पैदल सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहा था, तभी जांच के दौरान उसके बैग से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को मादक पदार्थ नियंत्रक ब्यूरो (NCB) को सौंप दिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। साथ ही यह भी कहा कि सोनौली सीमा क्षेत्र में हाल के महीनों में नशीले पदार्थों की कई बरामदगियां हुई हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और कड़ी कर दी है।