सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी के निधन से टूटे भाईजान, दौड़े-दौड़े पहुंचे श्मशान घाट... नहीं रोक पाए आंसू, फूट-फूटकर रोते नजर आए

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Jun, 2026 04:13 PM

salman khan wept bitterly over the passing of a close associate

सलमान खान के परिवार की करीबी मित्र और बिजनेसवुमेन कुमुद राणे के निधन से पूरा खान परिवार शोक में डूब गया। 9 जून 2026 को हुए अंतिम संस्कार में सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़...

UP Desk : सलमान खान के परिवार की करीबी मित्र और बिजनेसवुमेन कुमुद राणे के निधन से पूरा खान परिवार शोक में डूब गया। 9 जून 2026 को हुए अंतिम संस्कार में सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई।

कुमुद राणे, जो दुबई स्थित रेन ब्यूटी बार (Reign Beauty Bar) की फाउंडर थीं, लंबे समय से खान परिवार की करीबी और भरोसेमंद मित्र मानी जाती थीं। अंतिम संस्कार के दौरान सलमान खान बेहद भावुक नजर आए। उनके साथ अरबाज खान और सोहेल खान भी गमगीन दिखे। परिवार की वरिष्ठ सदस्य हेलन और सलमा खान भी भारी मन से अंतिम विदाई देने पहुंचीं।

कुमुद राणे का खान परिवार से रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ जुड़ी रहती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बॉलीवुड सितारों के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं, जो उनके गहरे संबंधों को दर्शाती हैं। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे बेहद टूटे हुए नजर आ रहे हैं। फैंस और सेलेब्स ने कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!