'इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगी जान'... गैंगरे/प पीड़िता 3 घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jun, 2026 09:36 AM

chaos ensues after woman climbs atop water tank and issues threat

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को एक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ जाने और आत्महत्या करने की धमकी देने से अफरा तफरी मच गई। करीब 3 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग उसे समझाने में जुटे रहे। महिला का आरोप है...

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को एक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ जाने और आत्महत्या करने की धमकी देने से अफरा तफरी मच गई। करीब 3 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग उसे समझाने में जुटे रहे। महिला का आरोप है कि उसके साथ हुई गंभीर वारदात के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला, जिसके चलते वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुई।

उलाहना देने गई महिला से गैंगरेप का आरोप
महिला के मुताबिक गत 10 फरवरी को उसके बच्चों का हरपालपुर कस्बे के रहने वाले राशिद और आमिर के बच्चों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह आरोपियों के घर उलाहना देने गई थी। महिला के कथित आरोपों के अनुसार 12 फरवरी को जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ था तब राशिद और आमिर ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।  घटना के बाद उसने हरपालपुर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

केस दर्ज करने के बजाय पीड़िता का ही चालान
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उल्टा शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत उसका और विपक्ष की एक महिला का चालान कर दिया गया। महिला का कहना है कि जब वह वापस घर लौटी तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे डराया और धमकाया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसे अपने पति और बच्चों के साथ गांव छोड़ना पड़ा और परिवार हरदोई शहर में आकर रहने लगा। महिला के पति का कहना है कि उन्होंने तत्कालीन हरपालपुर थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक, डीजीपी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ऑडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस
इसी बीच एक ऑडियो भी सामने आया, जिसमें वर्तमान थाना प्रभारी महिला को जांच और कार्रवाई के लिए थाने बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि महिला स्थानीय थाने जाने को तैयार नहीं थी और उसका कहना था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी। आखिरकार पुलिस ने महिला के पति और बच्चों को मौके पर बुलाया और काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला के आरोपों एवं शिकायतों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!