Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 May, 2026 02:34 PM

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में साइबर पुलिस ने टेलीग्राम चैनलों के जरिए अश्लील वीडियो और फोटो बेचने वाले एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए प्रयागराज निवासी युवक को गिरफ्तार किया है जिस पर स्कूली बच्चों और नाबालिगों तक अश्लील सामग्री पहुंचाने...
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में साइबर पुलिस ने टेलीग्राम चैनलों के जरिए अश्लील वीडियो और फोटो बेचने वाले एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए प्रयागराज निवासी युवक को गिरफ्तार किया है जिस पर स्कूली बच्चों और नाबालिगों तक अश्लील सामग्री पहुंचाने तथा अपने चैनलों पर करीब 8000 अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप है।
ये भी पढ़ें:- CBI के शिकंजे में बलिया का राजकुमार: बंगाल के CM के सहयोगी की हत्या का आरोप, पहले से दर्ज हैं 3 मुकदमे
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला उस समय सामने आया जब शहर कोतवाली क्षेत्र के एक नाबालिग छात्र का अश्लील वीडियो टेलीग्राम ग्रुप पर अपलोड किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक रोशन सिंह की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से नाबालिग छात्रों को रुपये लेकर अश्लील वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए जा रहे थे। साइबर जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने चैनलों पर लगभग 8000 अश्लील वीडियो अपलोड कर रखे थे और इनका एक्सेस देने के लिए 350 रुपए का सब्सक्रिप्शन लिया जाता था।
ये भी पढ़ें:- मैनपुरी कोर्ट का बड़ा फैसला: बहला-फुसलाकर मासूम से की थी हैवानियत, दोषी को आखिरी सांस तक जेल की सजा
पुलिस के अनुसार जांच में भुगतान की रकम एक एचडीएफसी बैंक खाते में जमा होने की जानकारी मिली। यह खाता प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र निवासी विकास सिंह के नाम पर पाया गया। खाते की जांच में करीब ढाई करोड़ रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है।साइबर पुलिस ने आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर एसडीएम सदर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और टेलीग्राम चैनलों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।