CBI के शिकंजे में बलिया का राजकुमार: बंगाल के CM के सहयोगी की हत्या का आरोप, पहले से दर्ज हैं 3 मुकदमे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 May, 2026 01:42 PM

up news ballia youth arrested for murder of bengal chief minister s aide

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी के ख़िलाफ़ बलिया जिले में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। एक पुलिस अधिकारी ने  यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय अधिवेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को...

Ballia News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी के ख़िलाफ़ बलिया जिले में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। एक पुलिस अधिकारी ने  यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय अधिवेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को मुजफ्फरनगर से बलिया निवासी राज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राज कुमार (25) के खिलाफ बलिया जिले में 3 मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़े:- मैनपुरी कोर्ट का बड़ा फैसला: बहला-फुसलाकर मासूम से की थी हैवानियत, दोषी को आखिरी सांस तक जेल की सजा

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) आलोक गुप्ता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रतोपुर गांव निवासी राज कुमार सिंह के खिलाफ रसड़ा थाने में 2 और गड़वार थाने में एक मामला दर्ज है। इनमें से 2 मामलों में पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि राज कुमार पहले मुंबई में ओएनजीसी में नौकरी करता था। नौकरी छोड़कर गांव लौटा और यहां ड्राइवर का काम करने लगा। वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन मुकदमे के कारण पासपोर्ट नहीं बन सका।

ये भी पढ़े:- UP पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 9 साल में 17 हजार मुठभेड़, 289 दुर्दांत अपराधी ढेर... मेरठ जोन सबसे आगे

सीओ के मुताबिक, थाने में उसकी छवि बड़े अपराधी की नहीं है। वह मनमौजी किस्म का युवक है और मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। गांव में उसकी आवाजाही कम थी। राज कुमार के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सीबीआई का फोन आया था। सीबीआई ने बताया कि राज कुमार को चंद्रनाथ रथ की हत्या में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई टीम गांव आई थी और पूछताछ कर मोबाइल चेक किया था। पिता ने कहा कि राज कुमार बीए प्रथम वर्ष पास है। उनके अनुसार, वह पश्चिम बंगाल गया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है और वहां कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। सिंह ने कहा कि हत्या के दिन राज कुमार कहां था, यह भी उन्हें नहीं पता। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच कर रही है, भरोसा है कि सच सामने आएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले बलिया कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी राज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। वह चिलकहर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। राज कुमार का गांव भी चिलकहर के पास ही है। एक के बाद एक गिरफ्तारी से जिले में चर्चाओं का दौर गर्म है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!