'झूठी शान के लिए बहन की बेरहमी से हत्या'... प्रेम संबंध के शक में भाई ने काटा गला, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 11:24 AM

man accused of honour killing his sister arrested after encounter with police

मुजफ्फरनगर जिले में झूठी शान की खातिर अपनी बहन की हत्या करने के आरोपी 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।। अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि....

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले में झूठी शान की खातिर अपनी बहन की हत्या करने के आरोपी 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।। अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में अपनी बहन अदीबा (21) की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी आमिर (25) को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें:- 'मंदिर से लौटते वक्त उजड़ गए दो परिवार'... सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवारों की मौत, गाड़ी छोड़कर भागा चालक

मिली जानकारी के मुताबिक, आमिर पर गांव के एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप है। कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान आमिर के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आमिर, अदीबा के एक स्थानीय युवक के साथ रिश्ते के कथित तौर पर खिलाफ था। 

ये भी पढ़ें:- फॉलोअर्स और पैसे की हवस में बना हैवान: बच्चों के चोरी-छिपे बनाता था अश्लील VIDEO, इंस्टाग्राम पर किए अपलोड

उन्होंने बताया कि रविवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और इसी दौरान आमिर ने परिवार का नाम खराब करने का आरोप लगाते हुए अदीब का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आमिर के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!