फॉलोअर्स और पैसे की हवस में बना हैवान: बच्चों के चोरी-छिपे बनाता था अश्लील VIDEO, इंस्टाग्राम पर किए अपलोड

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 10:31 AM

man arrested for posting obscene of children on social media

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने और धन अर्जित करने के मकसद से छोटे बच्चों के चोरी से अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गांव...

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने और धन अर्जित करने के मकसद से छोटे बच्चों के चोरी से अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गांव निवासी नबील हयात अंसारी नामक व्यक्ति को रविवार की देर रात मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में अंसारी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर बढ़ाने और धन कमाने के मकसद से बच्चों की सहमति के विरूद्ध चोरी से उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया।

ये भी पढ़ें:- 'दोषियों को मिले सजा, सामने आए सच'... ग्रेटर नोएडा में ट्विशा को भावुक श्रद्धांजलि, भाई हर्षित बोले- CBI पर पूरा भरोसा

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अंसारी के खिलाफ रविवार की देर रात भारतीय न्याय संहिता की धारा 295 (बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वितरित एवं प्रसारित करना) और आईटी अधिनियम की धारा 67 बी (18 वर्ष से कम उम्र के लोगों से जुड़ी यौन रूप से स्पष्ट सामग्री या बाल पोर्नोग्राफी बनाना, प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे थोड़ी देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:- UP रोडवेज शर्मसार: चेकिंग के नाम पर मांगी घूस, कंडक्टर ने बनाया VIDEO तो सरकारी गाड़ी भगा ले गए ARM और बाबू

रिपोर्ट के मुताबिक भदोही के साइबर अपराध थाने को इसी साल अप्रैल में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल के जरिए जिले के एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से बच्चों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने संबंधी शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में पाया गया कि वह मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी औराई के रहने वाले नबील हयात अंसारी के हैं।

ये भी पढ़ें:- 'गोवा में ड्रग्स तस्करी, बहराइच में ठिकाना'... गोवा पुलिस और UP STF ने बहराइच से दबोचा तस्कर मन्ना मलिक, लंबे समय से था फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अंसारी ने इसी साल 17 जनवरी से 6 अप्रैल के बीच इंस्टाग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड किए थे जिन्हें फॉलोअर बढ़ाने और धन अर्जित करने के उद्देश्य से बच्चों की सहमति के विरुद्ध चोरी से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!